क्रांति दिवस पर स्वतंत्रता सेनानियों और महापुरुषों को किया नमन
वाशिम : 9 अगस्त 2026, रविवार को 9 अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर कारंजा शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से स्वतंत्रता सेनानी स्व. बंकटलालजी बंग स्मारक में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, शहीद भगतसिंह, चंद्रशेखर आजाद, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, पंडित जवाहरलाल नेहरू, मौलाना अब्दुल कलाम आजाद, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर, लालबहादुर शास्त्री तथा स्वतंत्रता सेनानी स्व. बंकटलालजी बंग के चित्रों पर पुष्पहार अर्पित कर अभिवादन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व नगराध्यक्ष अरविंदजी लाठिया ने की। उन्होंने अपने प्रास्ताविक में कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान महात्मा गांधी ने ‘करो या मरो’ का नारा देकर अंग्रेजों के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन खड़ा किया। इस आंदोलन ने अंग्रेजी शासन की नींव हिला दी और भारत की स्वतंत्रता की लड़ाई को निर्णायक दिशा मिली।
कार्यक्रम की शुरुआत शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल रजीक शेख, शहर सेवादल कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप वानखड़े, तालुका सेवादल कांग्रेस अध्यक्ष विजय पाटील कडू तथा अल्पसंख्यक विभाग के शहराध्यक्ष असलम खान द्वारा महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पहार अर्पित करने से हुई। इसके बाद उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम का संचालन सूर्यकांत जीरापुरे सर ने किया।
इस अवसर पर माजी उदयसिंग ठाकुर सर, एडवोकेट निलेश भाऊ कानकिराळ, पांडुरंग देशभरतार, जुम्माभाई पप्पू वाले, शेखर भाऊ बंग, आर.पी. भगत साहेब, लखन धारू, दिलीप रोकडे, जहीर भाई पहलवान, गजानन जाधव, राम शेजव सर, राजू अवताडे, फैजल खान पठाण, आकीब मिर्झा, लल्लू गारवे, अल्ताफ गारवे, गजानन परसराम चव्हाण, शकील पप्पू वाले, समीर भाई, जुबेर खान, निजामोद्दीन भाई, जावेद खान, अक्षय बनसोड, सोपान पाटील, ईश्वर रमेश राठोड, अन्वर अहमद, अरविंद भाऊ, फारुख खान तथा अब्दुल वसीम सहित कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
रिपोर्टर : नागेश अवचार
No Previous Comments found.