पानी की हर बूंद बचाएं दौंड नगर परिषद की अपील

पुणे : इस वर्ष कम वर्षा के कारण पानी की कमी की स्थिति उत्पन्न हुई है। बांध में जलस्तर लगातार घट रहा है। इस पृष्ठभूमि में दौंड शहर के नागरिक आवश्यकता के अनुसार ही पानी का उपयोग करें और उसकी बचत करें, ऐसी अपील नगराध्यक्ष दुर्गादेवी इंद्रजीत जगदाले ने जारी पत्रक के माध्यम से की है।

पत्रक में बताया गया है कि दौंड नगर परिषद द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा पानी सावधानी और किफायत से इस्तेमाल करना आवश्यक है। नागरिक पानी की बर्बादी रोककर जलसंकट की स्थिति में नगर परिषद प्रशासन को सहयोग दें।
शहर में कुछ स्थानों पर नलों में टोंटियां नहीं होने की बात सामने आई है। संबंधित नागरिक तत्काल अपने नलों में उचित टोंटियां लगवाएं और पानी अनावश्यक रूप से बहने से रोकें। पानी का उपयोग करते समय उसकी बर्बादी न हो, इसका विशेष ध्यान रखने का आग्रह किया गया है।
‘पानी की हर बूंद अनमोल है’ का संदेश देते हुए नगर परिषद ने नलों में टोंटियां लगाने, पानी की बर्बादी रोकने और जरूरत के अनुसार ही उसका उपयोग करने पर जोर दिया है। नागरिकों के सहयोग से उपलब्ध पानी की बचत संभव है। सभी नागरिक जिम्मेदारी के साथ पानी का इस्तेमाल करें और प्रशासन के प्रयासों में सहयोग दें, ऐसी अपील नगराध्यक्ष जगदाले ने की है|

रिपोर्टर  : प्रमोद दत्तात्रय काकडे

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.