खुलताबाद और एलोरा में बिजली कटौती से परेशानी

छत्रपति संभाजी नगर :  तहसील में बार-बार बिजली गुल होने से किसान, विद्यार्थी और आम नागरिक परेशान हैं. बारिश के अभाव में फसलें सूख रही हैं. वहीं, उपलब्ध पानी से फसलों को बचाने की कोशिश कर रहे किसानों को बिजली नहीं मिलने से सिंचाई में दिक्कत हो रही है. बिजली कटौती बंद कर निर्बाध आपूर्ति शुरु करने की मांग शिवसेना यूबीटी के उपतहसील प्रमुख अविराज निकम पाटील ने की है. इस संबंध में शुक्रवार को तहसीलदार संतोष गुट्टे को ज्ञापन सौंपा गया.

ज्ञापन में कहा गया है कि तहसील में तेंदुओं की बढ़ती आवाजाही के बीच रात में बिजली नहीं रहने से खेतों में सिंचाई करना मुश्किल हो रहा है. इससे किसानों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. अनियमित बिजली आपूर्ति से

एलोरा में भी ग्रामीण परेशान

विश्व प्रसिद्ध एलोरा गुफाओं और श्री घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के कारण प्रसिद्ध एलोरा और आस-पास के क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से दिन-रात बिजली की आंख-मिचौली जारी है. बार-बार बिजली गुल होने से ग्रामीणों, होटल व्यवसायियों और दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है. एकलव्य संगठन के युवा जिला अध्यक्ष हितेश ठाकरे ने नियमित बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है. उन्होंने चेतावनी दी कि समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा.

विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है. जले हुए ट्रांसफार्मर बदलने और जरूरत के अनुसार नए ट्रांसफार्मर लगाने की मांग करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता अविराज निकम ने समस्याओं का समाधान नहीं होने पर किसानों के साथ आंदोलन करने की चेतावनी दी.

रिपोर्टर : गणेश निकम

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.