चिखली में 12 अक्टूबर को मातंग समाज का आरक्षण उपवर्गीकरण के समर्थन में विराट महामोर्चा एवं महासभा

वाशिम : अनुसूचित जाति आरक्षण के उपवर्गीकरण की मांग को लेकर सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को बुलढाणा जिले के चिखली में सकल मातंग समाज की ओर से विराट महामोर्चा एवं महासभा का आयोजन किया गया है। इस महामोर्चे में सकल मातंग समाज के लोगों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील जगदीश मानवतकर ने की है।

अनुसूचित जाति के आरक्षण का अ, ब, क और ड श्रेणियों में उपवर्गीकरण कर मातंग समाज को उसकी जनसंख्या के अनुपात में न्यायसंगत आरक्षण का लाभ दिया जाए, यह इस आंदोलन की प्रमुख मांग है। समाज के वंचित वर्गों तक आरक्षण का लाभ पहुंचाने और मातंग समाज को न्याय दिलाने के उद्देश्य से इस महामोर्चे का आयोजन किया जा रहा है।
आयोजकों के अनुसार, महामोर्चे की शुरुआत सोमवार सुबह 11 बजे चिखली के क्रीड़ा संकुल से होगी। इसके बाद तहसील कार्यालय परिसर में साहित्यरत्न अण्णाभाऊ साठे की प्रतिमा के पास महासभा आयोजित की जाएगी।
आयोजकों ने समाज के सभी लोगों से एकजुट होकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने का आह्वान किया है।
सकल मातंग समाज, चिखली तालुका एवं शहर की ओर से जगदीश मानवतकर ने समाज के सभी बंधुओं से इस विराट महामोर्चे एवं महासभा में बड़ी संख्या में शामिल होकर आंदोलन को समर्थन देने की अपील की है।

रिपोर्टर : नागेश अवचार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.