ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में सहकारी संस्थाओं की अहम भूमिका – विधायक विक्रमसिंह पाचपुते

अहिल्यानगर : जिस देश या समाज में धन और मुद्रा का प्रवाह लगातार बना रहता है, वहां की आर्थिक व्यवस्था अधिक मजबूत होती है और वास्तविक आर्थिक प्रगति संभव होती है। अर्थव्यवस्था में धन का प्रवाह गतिशील बनाए रखने में सहकारी पतसंस्थाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। ग्रामीण क्षेत्रों के आम नागरिकों, किसानों और छोटे व्यापारियों को आर्थिक लेन-देन के लिए सहकारी पतसंस्थाएं बड़ा आधार प्रदान करती हैं। यह प्रतिपादन विधायक विक्रमसिंह पाचपुते ने किया।

शेडगांव स्थित त्रिमूर्ति ग्रामीण बिगर कृषि सहकारी पतसंस्था के नवनिर्मित एवं भव्य प्रशासनिक भवन का उद्घाटन विधायक विक्रमसिंह पाचपुते के हाथों उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजित उद्घाटन समारोह में वे प्रमुख अतिथि के रूप में बोल रहे थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. अमोल झेंडे ने की। मंच पर संस्था के उपाध्यक्ष पीटर रणशिंग, सचिव रूपाली झेंडे, प्रमुख अतिथि एडवोकेट पांडुरंग खेतमालीस, पूर्व कृषि अधिकारी शशिकांत आंधळकर, शिवाजीराव नागवडे सहकारी चीनी कारखाने के पूर्व सचिव अशोक निऱ्हाळी, दादा रामदास घोडेकर सर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने सहकारिता क्षेत्र में सहकारी पतसंस्थाओं के योगदान को महत्वपूर्ण बताया। ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक लेन-देन को आसान बनाना, आम नागरिकों में बचत की आदत विकसित करना, छोटे व्यापारियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना तथा स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना जैसे कार्यों में सहकारी पतसंस्थाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, ऐसा विचार मान्यवरों ने व्यक्त किया।

संस्था का नवनिर्मित प्रशासनिक भवन आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। इस नई इमारत के माध्यम से ग्राहकों को अधिक सुविधाजनक, गुणवत्तापूर्ण और त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। बदलते समय के अनुसार ग्राहकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए संस्था के कामकाज में अधिक कार्यक्षमता लाना तथा सभासदों और ग्राहकों का विश्वास और मजबूत करना ही संचालक मंडल का प्रयास है।

इस उद्घाटन समारोह में शेडगांव परिसर के सहकारिता, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र के पदाधिकारी, ग्रामवासी और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इनमें शेडगांव विविध कार्यकारी सेवा सहकारी सोसायटी के अध्यक्ष लक्ष्मण (अण्णा) रसाळ, उपाध्यक्ष किसन बेलेकर, संचालक सीताराम धेंडे, पूर्व सरपंच विजयराव शेंडे, पूर्व उपसरपंच विजय रसाळ, अजय धेंडे, तंटामुक्ति समिति के अध्यक्ष भीमराव बेलेकर, पूर्व सरपंच आप्पासाहेब शेंडे तथा पूर्व उपसरपंच वामन भाऊ भदे सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति शामिल थे।

इसके अलावा पत्रकार महासंघ के जिलाध्यक्ष अंकुश शिंदे, वरिष्ठ पत्रकार चंदन घोडके, पूर्व सरपंच रामदास घोडके,भारत घोडके,सतीश ओहळ, रावसाहेब घोडके, प्रसाद भिवसने, राजू शेख, अप्पा चव्हाण, अमर घोडके, किशोर मचे, सचिन शिंदे, श्रीरंग साळवे और दादा सोनवणे सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन संस्था के उपाध्यक्ष पीटर रणशिंग ने किया, जबकि उपस्थित अतिथियों एवं नागरिकों का आभार पूर्व सरपंच विजू शेंडे ने व्यक्त किया। गणमान्य व्यक्तियों, सभासदों और ग्रामवासियों की उत्स्फूर्त उपस्थिति के बीच उद्घाटन समारोह हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

रिपोर्टर : अमर घोडके

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.