कलंबेश्वर में भव्य बुद्ध विहार का निर्माण कार्य प्रगति पर; डॉ. मधुसूदन वानखेड़े दंपति ने उठाया सराहनीय संकल्प
वाशिम : मालेगांव तहसील के कलंबेश्वर गांव में भव्य बुद्ध विहार का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। इस विहार का निर्माण अपने निजी खर्च से करवाने का संकल्प डॉ. मधुसूदन वानखेड़े और उनकी धर्मपत्नी प्रमिला मधुसूदन वानखेड़े ने लिया है। उनके इस सामाजिक एवं धम्म कार्य की पूरे गांव सहित मालेगांव तहसील में सराहना हो रही है।
बुद्ध विहार निर्माण के अवसर पर गांव के बौद्ध उपासक एवं उपासिकाओं ने सामूहिक रूप से त्रिशरण एवं पंचशील ग्रहण कर बुद्ध वंदना की। विशेष बात यह है कि महज तीन दिनों में विहार के 16 कॉलम खड़े कर दिए गए हैं।
इस निर्माण कार्य में गांव के बौद्ध उपासकों ने भी उत्साहपूर्वक श्रमदान किया। प्रत्येक उपासक ने दो-दो टोकरी कंक्रीट डालकर निर्माण कार्य में अपना योगदान दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उपस्थित रहकर सहयोग किया।
प्रस्तावित बुद्ध विहार के डोम का आकार 22×22 फीट तथा ऊंचाई लगभग 30 फीट रखी गई है। डॉ. मधुसूदन वानखेड़े और उनकी धर्मपत्नी प्रमिला वानखेड़े द्वारा स्वयं के खर्च से बुद्ध विहार निर्माण की पहल को सामाजिक एकता और धम्म के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण माना जा रहा है।
इस अवसर पर विश्वास वानखेड़े, दीपक गायकवाड़, रमेश गायकवाड़, बाळासाहेब ढाले, देवानंद खरात, संतोष खरात, अभिजीत खरात, नारायण खरात, समाधान वानखेड़े, प्रवीण भालेराव, भीमराव वानखेड़े, दादाराव गवई, प्रवीण गवळी, सुनील गवई, वसंता गवई, उत्तम वानखेड़े, बबनराव भगत, सुभाष वानखेड़े, केशव वाकोडे, साहेबराव वानखेड़े, राजीव वानखेड़े, शाहू वानखेड़े, मंगेश ताजने, संजय वानखेड़े, संदीप वानखेड़े, अनिल वानखेड़े, तातेराव वानखेड़े, धर्मानंद गवई, विष्णु वानखेड़े, भारत वानखेड़े, बंडू वानखेड़े, अनिकेत वानखेड़े, निरंजन वानखेड़े, जनार्दन वानखेड़े, अमोल वानखेड़े, गौतम वानखेड़े, गौतम कंकाळ, रावसाहेब भगत, कैलास वानखेड़े, संघर्ष वानखेड़े और विकास वानखेड़े सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : नागेश अवचार

No Previous Comments found.