वडोद बाजार के साप्ताहिक मवेशी बाजार में करोडो रुपये की लेन-देन
छत्रपती संभाजीनगर : छत्रपती संभाजीनगर जिले तथा फुलंब्री तहसील के वड़ोद बाजार में सोमवार को लगने वाले साप्ताहिक मवेशी बाजार में इस बार बकरी ईद का त्यौहार करीब होने से खरीददारों की काफी भीड़ रही. राज्यभर में भेड़, बकरियों की खरीद-फरोख्त के लिए यह बाजार प्रसिद्ध है.
इस बाजार में विभिन्न राज्यों से हर जाति और नस्ल की भेड़, बकरी, गाय, भैंस, बैलों की करोड़ों रुपए की खरीद-फरोख्त होती है. वड़ोद बाजार में महाराष्ट्र के अन्य जिलों सहित कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, राजस्थान,केरल, तमिलनाडु, झारखंड, बिहार आदि राज्यों से भेड़, बकरियां खरीदने और बेचने लोग आते हैं. इस बाजार में देशी, उस्मानाबादी, सोजत, बोअर, सिरोही, संगमनेरी, जमनापारी, बेटल, आमदाबादी आदि नस्लों की बकरियों मिलती है.
इन दिनों कृषि कामों के जोर पकड़ते ही बैलों की मांग भी बढ़ गई है. वड़ोद बाजार के साप्ताहिक बाजार में विभिन्न नस्लों के बैल आसानी से मिलने के कारण दूसरे राज्यों के किसान भी यहां बैल लेने पहुंच रहे हैं. यहाँ के स्थानीय ग्रामपंचायत को साप्ताहिक बाजार से लाखों का राजस्व मिलता हैं, जिससे उन्हे गांव के विकास के लिए वित्तीय साह्यता प्राप्त होती हैं. लेकिन बिते कुछ महिनो से महाराष्ट्र में गोवंश हत्या बंदी कानून लागू होने से पशु बाजार में भारी गिरवाट देखी जा रही हैं.
रिपोर्टर : फिरोज खान

No Previous Comments found.