नकली नोटों के इस्तेमाल पर मालेगांव पुलिस की कार्रवाई, सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

वाशिम : मालेगांव पुलिस ने नकली नोटों का उपयोग कर पेट्रोल भरवाने वाले सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले में सात आरोपीयो को गिरफ्तार कर लिया गया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 29 मई 2026 की शाम करीब 7 बजे अमानी स्थित विकास गवली के पेट्रोल पंप पर आंध्र प्रदेश नंबर की एक इनोवा कार (AP 07 AC 4554) डीजल भरवाने के लिए पहुंची। वाहन चालक ने 2000 रुपये का नोट दिया, जिसके बाद पेट्रोल पंप कर्मचारी ने उसे शेष राशि लौटा दी। इसके बाद वाहन में सवार लोगों ने और डीजल भरवाते हुए 1000 रुपये के दो नकली नोट दिए।
नोटों की जांच के दौरान कर्मचारी को उन पर “चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया” लिखा दिखाई दिया, जिससे उसे संदेह हुआ। उसने तुरंत वाहन को रोककर पेट्रोल पंप मालिक विकास गवली को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर गवली ने पुलिस को जानकारी दी।
पुलिस ने वाहन की तलाशी ली, जिसमें 500 रुपये मूल्य की कुल 4700नकली नोटें बरामद हुईं। बरामद नकली नोटों की कुल कीमत 23,50,000 रुपये बताई गई है।
पेट्रोल पंप प्रबंधन की शिकायत पर मालेगांव पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 375/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 179(3) 5सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। 
यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक खाटमोडे के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस अधीक्षक नवदीप अग्रवाल, पुलिस निरीक्षक राजेश खेरडे, उपनिरीक्षक राजेंद्र यलगुलवार, पुलिस हवलदार मनीष राठोड तथा अन्य पुलिस कर्मियों की टीम ने की।

रिपोर्टर : नागेश अवचार

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.