सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल मे इन मेधावीयों ने क्षेत्र का नाम किया रोशन
महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र के रुद्रापुर शिवनाथ में स्थित
केनफाउंट एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर 100% परिणाम हासिल किया है। यह उपलब्धि विद्यालय तथा पूरे क्षेत्र के लिए अत्यंत गर्व का विषय है।
विद्यालय के टॉपर आरिफ अंसारी ने 94.4% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता अर्जित की और एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। अन्य मेधावी छात्रों में अंकिता यादव (93.6%), आदर्श वर्मा (93.2%), गुलशन यादव (93.2%), मधु कुशवाहा (93%), अग्रिमा गुप्ता (91.2%) एवं रोशनी वर्मा (90.2%) शामिल हैं, जिन्होंने अपने परिश्रम और लगन से विद्यालय का नाम रोशन किया है।
विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता के लिए सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। यह परिणाम विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है।
विद्यालय के निदेशक ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह निरंतर उत्कृष्ट परिणाम शिक्षकों की मेहनत और विद्यालय के सकारात्मक एवं अनुशासित शैक्षिक वातावरण का प्रमाण है।
केनफाउंट एकेडमी भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु सदैव प्रतिबद्ध रहेगी।


No Previous Comments found.