अड्डा पुलिस चौकी में एक युवक का केक काटते विडियों वायरल ,चौकी प्रभारी समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मियों को एसपी ने किया निलंबित
महराजगंज जनपद के नौतनवा थाना क्षेत्र के अड्डा बाजार पुलिस चौकी से जुड़े वायरल वीडियो ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के निर्देश दिए। जांच में प्रथम दृष्टया अनुशासनहीनता और पदीय दायित्वों के प्रति लापरवाही सामने आने पर चौकी प्रभारी समेत छह पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
पुलिस विभाग की इस कार्रवाई से साफ है कि पुलिसकर्मियों की ड्यूटी के दौरान अनुशासनहीनता या जिम्मेदारियों में लापरवाही को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारी निचलौल को पूरे मामले की जांच सौंपी थी। जांच के दौरान सामने आए प्रथम दृष्टया तथ्यों के आधार पर छह पुलिसकर्मियों पर निलंबन की गाज गिरी।
निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में उपनिरीक्षक अखिलेश यादव, चौकी प्रभारी अड्डा बाजार, उपनिरीक्षक विकास कुमार गौड़, कांस्टेबल प्रभार गौड़, कांस्टेबल अभिमन्यु खरवार, कांस्टेबल रामकृत यादव और कांस्टेबल प्रशांत कुमार शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक की इस कार्रवाई को विभागीय अनुशासन के लिहाज से बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। खासकर चौकी प्रभारी के खिलाफ सीधे निलंबन की कार्रवाई से पुलिस महकमे में भी सख्त संदेश गया है कि सोशल मीडिया पर सामने आने वाली पुलिसकर्मियों की गतिविधियों को अब गंभीरता से लिया जा रहा है।
पुलिस विभाग के अनुसार, वायरल वीडियो के सामने आने के बाद मामले की जांच कराई गई। जांच में प्रथम दृष्टया अनुशासनहीनता एवं पदीय दायित्वों के प्रति लापरवाही पाए जाने पर एसपी ने बिना देरी किए कार्रवाई का आदेश जारी किया।
इस कार्रवाई के बाद अब पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली और चौकी स्तर पर पुलिसकर्मियों के आचरण को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। अधिकारियों की ओर से लगातार पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान अनुशासन बनाए रखने और अपने पदीय दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिए जाते रहे हैं।
No Previous Comments found.