Mahrajganj: चिरैयाकोट पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत, चार युवक गंभीर रूप से घायल, घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद

​महराजगंज जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र के चिरैयाकोट पेट्रोल पंप के पास सोमवार शाम करीब सात बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिसवा पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद चारों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया।​प्रिंस चौरसिया (उम्र 20 वर्ष), निवासी - सबया दक्षिण टोला ​आदित्य जायसवाल (उम्र 24 वर्ष), निवासी - रेलवे स्टेशन सिसवा बाजार ​प्रिंस गौड़ उम्र 18 वर्ष निवासी - तुर्कहिया थाना ठूठीबारी ​आशीष उम्र 22 वर्ष निवासी - तुर्कहिया क्षेत्र ​घटना की सूचना मिलते ही कोठीभार थाने की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से घायलों को अस्पताल पहुंचाया । वही पुरा घटना सीसीटीवी में कैद हो गया । ............... REPORT- ARUNESH GUPTA

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.