जिला पंचायत मंडला की सामान्य सभा की बैठक 7 अगस्त को
मंडला : जिला पंचायत मंडला की सामान्य सभा की बैठक अब 7 अगस्त 2026, शुक्रवार को दोपहर 2 बजे जिला पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। जिला पंचायत कार्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, पूर्व में यह बैठक 31 जुलाई 2026 को प्रस्तावित थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया था। अब बैठक का आयोजन जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम की अध्यक्षता में निर्धारित नई तिथि पर किया जाएगा। जिला पंचायत के सभी संबंधित सदस्यों एवं अधिकारियों से निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है।
रिपोर्टर : संतोष नंदा
No Previous Comments found.