जनसुनवाई में 91 आवेदकों की सुनी समस्याएं कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश
मंडला - जिला योजना भवन में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुँचे नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी आवेदनों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं न्यायोचित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में दूरस्थ तहसीलों से आए कुल 91 आवेदकों ने अपनी शिकायतें एवं समस्याएं कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत कीं। कलेक्टर श्री धोटे ने प्रत्येक आवेदन पर गंभीरता से विचार करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का निष्पक्ष एवं संतोषजनक समाधान किया जाए। इस अवसर पर कलेक्टर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित क्षेत्रों के अधिकारियों से चर्चा कर शिकायतों की स्थिति की जानकारी ली तथा लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई पूरी की जाए। जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना,अपर कलेक्टर श्री हुनेन्द्र घोरमारे, एसडीएम मण्डला श्रीमती सोनल सिडाम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
रिपोर्टर - संतोष नंदा
No Previous Comments found.