जन विश्वास अभियान के तहत हर शुक्रवार लगेंगे समाधान शिविर
मंडला - कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशानुसार जन विश्वास अभियान के अंतर्गत जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रत्येक शुक्रवार को विकासखंड स्तर पर समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर नागरिकों की समस्याओं का निराकरण करेंगे तथा योजनाओं से संबंधित जानकारी एवं सेवाएं उपलब्ध कराएंगे। साथ ही अधिकारियों द्वारा प्रत्येक शासकीय सेवा के संबंध में क्षेत्र भ्रमण भी किए जायेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 7 अगस्त को विकासखंड मोहगांव, 14 अगस्त को मवई तथा 21 अगस्त को नारायणगंज में जन विश्वास अभियान के अंतर्गत समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे शिविरों में आवश्यक तैयारियों के साथ उपस्थित रहें तथा प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करें। आमजन से भी निर्धारित तिथियों पर आयोजित शिविरों में पहुंचकर शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने तथा अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की गई है।
रिपोर्टर - संतोष नंदा
No Previous Comments found.