निवास नगर पंचायत के नाले और भवनों में गुणवत्ता पर सवाल
मंडला : निवास नगर पंचायत ने नाले की चौड़ाई कम करते हुए दोनों ओर कांक्रीट की मजबूत बाउंड्री बाल बनवायी है। इस बाउंड्री बाल में लगाई गई सरिया रेलवे पुल में उपयोग होने वाले सरिये जैसी है। इसके बावजूद भी बाउंड्री को लकड़ी की बल्लियों के द्वारा टेका दिया गया है, जिससे इसकी मजबूती पर सवाल उठ रहे हैं।
निवास नगर पंचायत भवन कुछ सालों में ही जर्जर हो गया है और इसके निर्माण कार्य की गुणवत्ता घटिया बताई जा रही है। सिविल अस्पताल, सीएम राइज भवन और जनपद पंचायत भवन जैसे अन्य निर्माणाधीन भवनों में भी नगर पंचायत भवन की गुणवत्ता की छाप नजर आ रही है। इन सभी भवनों की गुणवत्ता की जांच करानी आवश्यक है।
रिपोर्टर : ऋषभ
No Previous Comments found.