जिला स्तरीय जनसुनवाई में सुनी गईं आम नागरिकों की समस्याएं
मंडला : जिला योजना भवन में कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों को पूर्ण संवेदनशीलता के साथ सुना गया एवं उनका समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई के दौरान जिले के दूर-दराज के क्षेत्रों से आए 80 आवेदकों ने अपनी व्यक्तिगत व सार्वजनिक समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर श्री धोटे ने एक-एक कर सभी आवेदकों की समस्याएं गंभीरतापूर्वक सुनीं और मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए।
कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने जनसुनवाई में उपस्थित समस्त अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि आम जनता की समस्याओं का निराकरण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्राप्त आवेदनों का पूरी पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ समय-सीमा के भीतर निराकरण करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना, अपर कलेक्टर श्री हुनेन्द्र घोरमारे, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सोनल सिडाम, एसडीएम मण्डला श्री शैलेंद्र चौधरी, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ एवं श्री सचिन जैन सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : संतोष नंदा
No Previous Comments found.