आगामी पर्वों को लेकर शांति समिति की बैठक 9 अक्टूबर को

मंडला - जिले में आगामी विजयादशमी (दशहरा), दीपावली एवं अन्य पर्वों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियाँ की जा रही हैं। इसी क्रम में शांति समिति की आवश्यक बैठक आयोजित की जाएगी। कार्यालय तहसीलदार मंडला से प्राप्त जानकारी के अनुसार बैठक 9 अक्टूबर 2026 को शाम 5:30 बजे जिला योजना भवन, मंडला में आयोजित होगी।  बैठक में आगामी पर्वों के दौरान कानून-व्यवस्था, साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था, विद्युत एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा कर आवश्यक समन्वय एवं तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। बैठक में जिले के संबंधित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं शांति समिति के सदस्यों से निर्धारित समय पर उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है।
 
रिपोर्टर - संतोष नंदा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.