अधिकारियों ने विद्यार्थियों और ग्रामीणों के साथ खेला वॉलीबॉल मैदान में उतरकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
मंडला : जनविश्वास शिविर के समापन अवसर पर ग्राम घुघरा में प्रशासनिक अधिकारियों का खेल के प्रति उत्साहपूर्ण और सहज अंदाज देखने को मिला। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शाश्वत सिंह मीना, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश रघुवंशी सहित वन विभाग के डीएफओ श्री एम एस मौर्य, एसडीएम श्री शैलेन्द्र चौधरी एवं अन्य अधिकारियों ने विद्यार्थियों और ग्रामीणों के साथ वॉलीबॉल खेलकर खेल भावना और आपसी सहभागिता का संदेश दिया।
अधिकारियों को अपने बीच वॉलीबॉल खेलते देख विद्यार्थियों और ग्रामीणों में खासा उत्साह नजर आया। मैदान में सभी ने पूरे जोश के साथ खेल में भाग लिया। इस दौरान अधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।
खेल न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने में मदद करते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आपसी सहयोग की भावना भी विकसित करते हैं। विद्यार्थियों और ग्रामीणों के साथ अधिकारियों की इस सहभागिता ने प्रशासन और आमजन के बीच आत्मीयता एवं संवाद का सकारात्मक संदेश दिया।
रिपोर्टर : संतोष नंदा

No Previous Comments found.