जल संचय अभियान: कौरगाँव में किया बोरी बंधान, ग्रामीणों को दिया जल संरक्षण का संदेश

मंडला : मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् विकासखंड मंडला द्वारा चयनित ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कौरगांव के तत्वावधान में ग्राम पंचायत कौरगाँव के स्थानीय नाले में बोरी बंधान कार्य किया गया। इस पहल के माध्यम से जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक श्री संतोष कुमार झारिया ने कहा कि जल संचय अभियान भूजल स्तर बढ़ाने और भविष्य में जल संकट से बचने के लिए महत्वपूर्ण है। वर्षा जल का संरक्षण कर समाज और पर्यावरण को दीर्घकालिक लाभ पहुंचाया जा सकता है। इस अवसर पर सरपंच श्री कालका प्रसाद भालावी, मेट श्री पवन रघुवंशी, परामर्शदाता श्री आशीष नामदेव, श्रीमती दीपा श्रीवास सहित समिति के सदस्य एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में श्री आशीष नामदेव ने उपस्थितजनों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई।

रिपोर्टर : संतोष नंदा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.