लोकनेता आदरणीय अजित पवार की स्मृतियों को विनम्र श्रद्धांजलि…
बारामती : महाराष्ट्र के लोकप्रिय नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री रहे आदरणीय अजितदादा पवार के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए, उनके पुत्र पार्थ पवार ने एक भावुक अपील की है। पार्थ पवार ने कहा कि अजितदादा पवार ने अपने पूरे जीवन में अनुशासन, समर्पण और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए महाराष्ट्र की सेवा की। उनके कार्यों से निष्ठा, कर्तव्यभावना और जनता के प्रति प्रतिबद्धता का सच्चा संदेश मिलता है। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अनुरोध किया है कि— बैनर, पोस्टर, विज्ञापन या घर/कार्यालय में लगाने के लिए केवल अजितदादा पवार का एक ही अधिकृत फोटो इस्तेमाल किया जाए उनका मानना है कि यही एकरूपता, अनुशासन और सम्मान, दिवंगत नेता के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।पार्थ पवार ने आगे कहा कि हमें उनके विचारों को अपने आचरण में उतारना चाहिए, उनके कार्यों की विरासत को संभालते हुए महाराष्ट्र के विकास के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ना चाहिए।
रिपोर्टर : प्रभव चंद्रकांत काले

No Previous Comments found.