सोने की जंजीर छीनकर भागने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

मिर्जापुर : ड्रमंडगंज क्षेत्र के पटेहरा गांव स्थित स्वामी राधे चैतन्य महाविद्यालय में बीते 4 फरवरी को शादी समारोह में शामिल होने  गई महिला के गले से सोने की चेन छीनकर भागने वाले युवक को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।देवहट गांव निवासी सुभाष सोनी की पुत्री कोमल सोनी की शादी अमेठी जनपद में हुई है। बीते चार फरवरी को रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए मायके आई थी। जहां शादी समारोह के दौरान एक युवक झपट्टा मारकर गले से चेन छीनकर भाग निकला था।इस संबंध में महिला के भाई मनीष सोनी निवासी देवहट ने गुरुवार की रात थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी। कार्यवाहक थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह एस आई त्रिलोचन प्रताप सिंह,हेड कांस्टेबल बिजेंद्र राय ने तत्परता दिखाते हुए चौबीस घंटे के भीतर आरोपित वकील कोल निवासी पटेहरा को पटेहरा गांव स्थित गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया।छिनैती करने वाले युवक ने अपने घर के पास जमीन में सोने की चेन को गाड़ दिया था। युवक ने घर के सामने मिट्टी में छिपाकर रखे सोने की चेन को निकालकर पुलिस को सौंप दिया।इस संबंध में कार्यवाहक थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि महिला के गले से सोने की चेन को बरामद करते हुए चेन छीनकर भागने वाले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

संवाददाता : अंकित मिश्रा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.