दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर लाखों का आभूषण उठा ले गए चोर, पीड़ित ने दी तहरीर
मिर्जापुर : ड्रमंडगंज क्षेत्र के गलरिया गांव में शुक्रवार दोपहर घर सूना देखकर हौसला बुलंद चोर घर के भीतर आलमारी में रखे लाखों का आभूषण चोरी कर ले गए।घटना की जानकारी होने पर गृहस्वामी ने पुलिस को सूचना दी।गलरिया गांव निवासी प्रमोद कुमार सिंह अपने भतीजे बृजेश प्रताप के तिलक समारोह में शामिल होने के लिए घर से करीब एक किलोमीटर दूर उनके घर पर परिवार के सभी सदस्यों के साथ गए थे। उसी दौरान चोर घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर भीतर घुस गए।चोर घर के भीतर रखी आलामारी का लाक तोड़कर उसके भीतर श्रृंगार दान में रखा सोने का मंगलसूत्र,सोने की चेन,कान की बाली और झुमका,सोने की मनचली, चार नग सोने की अंगूठी,चांदी का पायल और बिछिया उठा ले गए। घटना की जानकारी होने पर गृहस्वामी की पत्नी पूनम सिंह के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंचे एसआइ विनोद कुमार सिंह, रमेश यादव,पुनीत गुप्ता ने घटना की जांच की। गृहस्वामी प्रमोद कुमार सिंह ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।इस संबंध में कार्यवाहक थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि गलरिया गांव में हुई चोरी की घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। तहरीर मिली है चोरी का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्टर : अंकित मिश्रा


No Previous Comments found.