संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने फांसी लगाकर दी जान

मिर्जापुर : ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के मड़वा धनावल गांव में गुरुवार की देर रात कच्चे मकान के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर युवती ने आत्महत्या कर लिया। मड़वा धनावल गांव निवासी संतोष प्रसाद केशरी की 20 वर्षीया पुत्री रागिनी केशरी रात में मां संगीता देवी और छोटे भाई अंकित के साथ खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई। शुक्रवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नही खुलने पर भाई अंकित केशरी ने बहन को दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाई। भीतर से कोई प्रतिक्रिया नही होने पर भाई ने खपरैल के मकान की छत से कमरे में देखा तो बहन बड़ेर में दुपट्टे से लटकी हुई थी।बहन को फंदे से लटकता देख भाई के होश उड़ गए।घटना की जानकारी मां को दी। मां की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे अगल बगल के लोगो ने किसी तरह दरवाजे को खोलकर भीतर गए। ग्रामीणों ने युवती को फंदे से नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पिता संतोष प्रसाद परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मैहर दर्शन पूजन करने गए थे।मृतका के भाई की सूचना पर पहुंचे कार्यवाहक थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह एस आई मूलचंद वर्मा ने घटना की जांच पड़ताल की। पुलिस की सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी घटना की जांच की। कार्यवाहक थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मड़वा धनावल गांव में युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में कच्चे मकान के भीतर बड़ेर में दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी है।घटना की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

संवाददाता : अंकित मिश्रा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.