श्रीकृष्ण जन्म की कथा व बाल लीलाओं का वर्णन सुन श्रोता भावविभोर
मिर्जापुर : ड्रमंडगंज क्षेत्र के मड़वा धनावल गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन सोमवार को अम्बेडकर नगर से पधारे कथावाचक पंडित विजय कुमार शास्त्री ने भगवान कृष्ण जन्म की कथा व उनकी बाल लीलाओं का भक्तों को रसपान कराया। कथावाचक ने कहा जब पृथ्वी पर आसुरी शक्तियों का अत्याचार बढ़ने लगता है तब भगवान पृथ्वी पर अवतरित होकर आसुरी शक्तियों का नाश कर धर्म की रक्षा करते हैं। द्वापर युग में भगवान ने धर्म की रक्षा के लिए वासुदेव और देवकी के पुत्र के रूप में जन्म लिया।कथा वाचक ने कहा कि भागवत कथा के श्रवण से दुखों से मुक्ति मिलती है और मनुष्य भवसागर से पार हो जाता है।कहा कि भगवान का श्रद्धापूर्वक स्मरण करने वाले भक्त कभी भी संकट में नही पड़ते हैं। भगवान उनकी रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।कथा के अंत में श्रीमद्भागवत महापुराण की आरती उतारी गई और भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया।इस दौरान सुमंत दुबे, कथा यजमान कमलेश्वर दुबे, सुरेंद्र बहादुर सिंह, राधेश्याम तिवारी, नर्वदा प्रसाद मिश्र,तेजबली दुबे, दिवाकर शुक्ल, सत्येन्द्र दुबे आदि मौजूद रहे।
रिपोर्टर : अंकित मिश्रा
No Previous Comments found.