ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित ट्रक आगे चल रहे गिट्टी लदे ट्रेलर में पीछे से टक्कर मारते हुआ क्षतिग्रस्त
मीरजापुर : ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के मीरजापुर रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ड्रमंडगंज घाटी में जालिम मोड़ के पास शुक्रवार के करीब शाम चार बजे दाल लादकर नीचे उतरते समय ट्रक का अचानक ब्रेक फेल हो गया। अनियंत्रित ट्रक आगे चल रहे गिट्टी लदे ट्रेलर में पीछे से टक्कर मारते हुए क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक चालक खन्ने यादव व खलासी बृजेश यादव संयोग वश बाल बाल सुरक्षित बच गए। मध्य प्रदेश के कटनी से अरहर की दाल लादकर बिहार जा रही ट्रक शाम चार बजे के करीब ड्रमंडगंज घाटी में नीचे उतरते समय जैसे ही जालिम मोड़ के पास पहुंचा तो अचानक ब्रेक फेल हो गया। अनियंत्रित ट्रक आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से टक्कर मार दी। संयोग ठीक था कि सभी लोग बाल बाल बच गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं घटना के बाद सड़क पर फैली दाल लूटने की होड़ मच गई जिससे घाटी से उतरने वाले वाहनों के आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। राहगीरों की सूचना पर घटना के एक घंटे बाद पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल में जुट गई।
रिपोर्टर : अंकित मिश्रा

No Previous Comments found.