अहरौरा हादसे के प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी सरकार, तात्कालिक व आर्थिक मदद जारी।

मिर्जापुर - अहरौरा क्षेत्र में बीते 5 सितंबर को क्रेशर प्लांट के पास हुए दुखद हादसे में जान गंवाने वाले चार श्रमिकों के परिजनों को दिन रविवार को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। राज्यमंत्री समाज कल्याण संजीव कुमार गौड़ ने जिला प्रशासन की उपस्थिति में मृतक श्रमिकों के आश्रितों को 15-15 लाख रुपये की सहायता राशि तथा अंतिम संस्कार के लिए तात्कालिक 25-25 हजार रुपये के चेक सौंपे। कंपनी की ओर से दिलाई गई सहायता राशि जिला प्रशासन के विशेष प्रयासों के तहत यह सहायता राशि एस.एस. रंजन क्रेशर कंपनी की ओर से उपलब्ध कराई गई है। राज्यमंत्री संजीव कुमार गौड़ ने मृतक श्रमिकों के परिजनों-कविता, किरन देवी, कुसुम कली विश्वकर्मा एवं संगीता को चेक प्रदान करते हुए गहरे शोक एवं संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में शासन और प्रशासन उनके साथ है और उन्हें हरसंभव मदद दी जाएगी। सहायता राशि वितरण के दौरान जिला खान अधिकारी जितेंद्र सिंह सहित मीरजापुर एवं सोनभद्र जिले के संबंधित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन का कहना है कि प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत पहुंचाना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी रही है।

रिपोर्टर - अनिल केशरी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.