थाना परिसर में होलिका दहन और होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शांति समिति की बैठक

मोतिहारी :  बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने की। इसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने भाग लिया। बैठक में पर्व के दौरान आपसी भाईचारा और शांति व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया गया। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने उपस्थित लोगों से अपील की कि होली का त्योहार प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है, इसे शांति और सद्भाव के साथ मनाएं। उन्होंने किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की बात कही। थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि पर्व के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। किसी भी गड़बड़ी की सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि होली के दौरान डीजे पर पूर्णतः पाबंदी रहेगी। थानाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि हुड़दंग करने वालों और किसी भी प्रकार का नशा कर माहौल बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।सभी उपस्थित लोगों ने प्रशासन को सहयोग करने और क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल में होली मनाने का संकल्प लिया। बैठक के बाद थानाध्यक्ष के नेतृत्व में क्षेत्र में फ्लैग मार्च भी निकाला गया। इस फ्लैग मार्च में एसआई मनीष कुमार, धनंजय कुमार, नंदलाल पासवान, ज्योति महतो, चौकीदार पंकज कुमार, दीपक कुमार, राजकुमार चौरसिया सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे।

रिपोर्टर : आलोक शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.