पीपराकोठी में जीविका रोजगार मेले का आयोजन

मोतीहारी : पीपराकोठी  कृषि विज्ञान केंद्र सभागार में सोमवार को जीविका द्वारा रोजगार सह मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन डीडीसी डॉ. प्रदीप कुमार, डीपीएम सौरव कुमार और केवीके प्रमुख डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मेले का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर और मार्गदर्शन प्रदान करना था। मेले में कुल आठ कंपनियों ने अपने स्टॉल लगाए। इन स्टॉलों पर युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध रोजगार के अवसरों की विस्तृत जानकारी दी गई। बड़ी संख्या में युवक-युवतियों ने कंपनियों के प्रतिनिधियों से सीधा संवाद कर नौकरी के अवसर, आवश्यक योग्यता और चयन प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त की। अतिथियों ने भी विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर दी जा रही जानकारी और सुविधाओं का जायजा लिया। अपने संबोधन में डीडीसी डॉ. प्रदीप कुमार ने कहा कि जीविका स्वरोजगार का ही दूसरा नाम है। उन्होंने बताया कि जीविका से जुड़ी महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं। डॉ. कुमार ने इस पहल को महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने वाला बताया, साथ ही युवाओं से ऐसे अवसरों का लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर रोजगार प्रबंधक अभिषेक आनंद, बीपीएम लक्ष्मण प्रसाद सिंह, सीसी अनुपम कुमार, पंचानंद सहित जीविका कर्मी और स्वयं सहायता समूह की सदस्य (दीदियां) मौजूद थीं।

रिपोर्टर :  आलोक शर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.