मुंबई श्री बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में मुंब्रा की महिला पुलिसकर्मी रेखा शिंदे ने मारी बाज़ी

मुंबई:  मुंबई में आयोजित “मुंबई श्री” बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में मुंब्रा पुलिस स्टेशन में कार्यरत महिला पुलिस शिपाई (म.पो.शि./202) रेखा बापूराव शिंदे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। इस जीत के साथ ही उन्होंने लगातार तीसरे वर्ष “मुंबई श्री” का खिताब अपने नाम कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। 

रेखा शिंदे की जिद, कड़ी मेहनत और समर्पण ने उन्हें यह बड़ी सफलता दिलाई है। उनकी इस उपलब्धि से मुंब्रा पुलिस स्टेशन और पूरे पुलिस विभाग का नाम गौरवान्वित हुआ है।उनकी इस शानदार कामयाबी पर पुलिस विभाग और नागरिकों की ओर से बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही हैं। 

रिपोर्टर : साबीर शेख 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.