कुवैत से सुरक्षित लौटे विशाखा सूबेदार के बेटे, डिप्टी CM एकनाथ शिंदे से मिलकर जताया आभार
मुंबई : मराठी फिल्म और टीवी जगत की जानी-मानी अभिनेत्री विशाखा सूबेदार के बेटे अभिनय सूबेदार हाल ही में कुवैत से सुरक्षित भारत लौट आए हैं। बेटे के सकुशल लौटने के बाद आज विशाखा सूबेदार ने एकनाथ शिंदे के ठाणे स्थित आवास पर उनसे मुलाकात की और उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
इस दौरान उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि उन्होंने केवल अपने कर्तव्य की भावना से उनकी मदद की है। उन्होंने अभिनय सूबेदार के सुरक्षित भारत लौटने पर खुशी जताई और उनका हालचाल भी पूछा। साथ ही उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
इस मुलाकात के दौरान सुशांत शेलार भी मौजूद थे, जो शिवसेना सचिव और शिव चित्रपट सेना के अध्यक्ष हैं।
बताया जा रहा है कि अभिनय सूबेदार के कुवैत में फंसे होने की जानकारी मिलने के बाद एकनाथ शिंदे ने व्यक्तिगत स्तर पर हस्तक्षेप कर उनकी भारत वापसी में मदद की थी, जिसके लिए आज विशाखा सूबेदार ने उनसे मुलाकात कर धन्यवाद व्यक्त किया।
रिपोर्टर : साबीर शेख

No Previous Comments found.