डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की 135वीं जयंती पर चैत्यभूमि में श्रद्धांजलि, मुंबई पुलिस ने दी राजकीय मानवंदना
मुंबई : भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर दादर स्थित चैत्यभूमि में हजारों लोगों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर समता, बंधुता और न्याय का संदेश देने वाले बाबासाहेब को भावपूर्ण नमन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मुंबई पुलिस की ओर से बाबासाहेब को पूरे राजकीय सम्मान के साथ मानवंदना दी गई, जिससे माहौल श्रद्धा और गौरव से भर गया।
इस अवसर पर जिष्णु देव वर्मा, देवेंद्र फडणवीस, सुनेत्रा पवार, राम शिंदे, अण्णा बनसोडे, छगन भुजबळ, संजय शिरसाट, संजय राठौड़ समेत कई मंत्री, जनप्रतिनिधि और प्रकाश आंबेडकर भी मौजूद रहे। साथ ही शिवसेना के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती पर हर वर्ष की तरह इस बार भी चैत्यभूमि में बड़ी संख्या में अनुयायी जुटे और “भीमा तेरे जन्म से करोड़ों का उद्धार हुआ” जैसे नारों के साथ उन्हें याद किया गया।
रिपोर्टर : साबीर शेख


No Previous Comments found.