फर्जी हस्ताक्षर कर करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश, चारकोप पुलिस ने दर्ज किया मामला
मुंबई - फर्जी दस्तावेजों के जरिए करोड़ों रुपये की संपत्ति हड़पने की साजिश का मामला सामने आया है। इस मामले में चारकोप पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने नकली हस्ताक्षरों का इस्तेमाल कर संपत्ति के कागजात तैयार किए और उसे अपने नाम पर ट्रांसफर करने की कोशिश की। शिकायतकर्ता को जब इस धोखाधड़ी का पता चला तो उन्होंने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में प्रवीण सिंह, विनय सिंह, रवि पुजारी और उदय पुजारी के नाम सामने आए हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से आर्थिक धोखाधड़ी को अंजाम देने की कोशिश की।
मुख्य आरोपी प्रवीण सिंह के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामला दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। केस दर्ज होने के बाद सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश के लिए पुलिस की विशेष टीम गठित की गई है। चारकोप पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।
रिपोर्टर - साबीर शेख

No Previous Comments found.