चेंबूर में श्री नारायणगुरु स्कूल का स्वर्ण महोत्सव धूमधाम से संपन्न
मुंबई - चेंबूर स्थित श्री नारायणगुरु स्कूल का स्वर्ण महोत्सव समारोह बड़े उत्साह और भव्य वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को और बढ़ा दिया, जिससे समारोह को विशेष महत्व प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने संस्था के पिछले 50 वर्षों के गौरवशाली शैक्षणिक सफर की सराहना करते हुए प्रबंधन को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उपमुख्यमंत्री ने भी शिक्षा क्षेत्र में संस्था द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ज्ञान का प्रसार समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस मौके पर श्री नारायण गुरु महाविद्यालय की ओर से नव-निर्मित भवन का लोकार्पण भी किया गया। साथ ही, भविष्य में संस्था को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया गया। कार्यक्रम में राहुल शेवाले,तुकाराम काटे,विभाग प्रमुख अविनाश राणे,राजा चौगुले सहित ट्रस्ट के अध्यक्ष एम.आई.दामोदरन,चेयरमैन एन.मोहनदास,जनरल सेक्रेटरी ओ.के.प्रसाद, शिक्षकगण,पूर्व व वर्तमान विद्यार्थी तथा बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।
रिपोर्टर - साबीर शेख

No Previous Comments found.