4 महीने से अटका वेतन जारी: कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत, अग्निशमन विभाग में हलचल
मुंबई : अंबरनाथ नगरपालिके के अग्निशमन विभाग में कार्यरत ठेका कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। करीब चार महीनों से रुका हुआ वेतन आखिरकार जारी कर दिया गया, जिससे कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। जानकारी के अनुसार, विभाग के लगभग 24 ठेका कर्मचारी पिछले चार महीनों से बिना वेतन के काम कर रहे थे, जिससे उन्हें गंभीर आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। इस मुद्दे को लेकर कर्मचारियों ने कई बार आवाज उठाई।
इस मामले में शिवसेना नगरसेवक एड. संदीप भराडे ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए लगातार पालिका प्रशासन के साथ फॉलोअप किया। उनके प्रयासों के बाद संबंधित अधिकारियों ने संज्ञान लिया और कर्मचारियों के खातों में लंबित वेतन जमा किया गया।
बताया जा रहा है कि पुराने ठेकेदार की अवधि समाप्त होने और नए ठेकेदार की नियुक्ति में देरी के कारण प्रशासनिक मंजूरी (Administrative Approval) में विलंब हुआ, जिसकी वजह से वेतन अटका हुआ था।
इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर नगरपालिका के ठेका कर्मचारियों की समस्याओं और प्रशासनिक देरी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मुख्य बिंदु:
4 महीने से वेतन नहीं मिला था
24 ठेका कर्मचारी प्रभावित
प्रशासनिक देरी बनी वजह
जनप्रतिनिधि के हस्तक्षेप से समाधान
रिपोर्टर : साबीर शेख


No Previous Comments found.