फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

मुंबई - पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खुद को पुलिस अधिकारी बताकर आम लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस आयुक्त देवेन भारती के निर्देश पर मुंबई क्राइम ब्रांच के संयुक्त पुलिस आयुक्त अनिल कुंभारे, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कृष्णकांत उपाध्याय तथा पुलिस अधिकारी राजतिलक खा के नेतृत्व में विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को अंधेरी स्थित द लीला मुंबई से हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी फर्जी पहचान का इस्तेमाल कर लोगों को झांसे में लेकर ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

रिपोर्टर - साबीर शेख

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.