मुंबई में BSNL के कॉपर केबल चुराने वाली गैंग का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार; 5 लाख का माल बरामद

मुंबई : मुंबई क्राइम ब्रांच ने BSNL के कॉपर केबल चोरी करने वाली एक सक्रिय गैंग का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 5 लाख रुपये मूल्य के कॉपर केबल बरामद किए हैं।

यह कार्रवाई मुंबई पुलिस आयुक्त के निर्देश पर की गई। ऑपरेशन का नेतृत्व पुलिस उपायुक्त कृष्णकांत उपाध्याय के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नवनाथ ढावळे, सहायक पुलिस आयुक्त सदानंद राणे तथा क्राइम ब्रांच यूनिट-10 के पुलिस निरीक्षक दिग्गज राजे और उनकी टीम ने अहम भूमिका निभाई।
मंगलवार को बोरीवली पूर्व इलाके में की गई कार्रवाई के दौरान चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके पास से चोरी किया गया कॉपर केबल जब्त किया, जिसकी कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है।
फिलहाल पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उन्होंने इससे पहले कितनी अन्य चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। मामले की आगे की जांच क्राइम ब्रांच यूनिट-10 द्वारा की जा रही है।

रिपोर्टर - साबीर शेख

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.