मुंबई में 10 ‘यौन रोग विशेषज्ञों’ के खिलाफ FIR दर्ज
मुंबई : मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बिना वैध मेडिकल डिग्री और महाराष्ट्र मेडिकल काउंसिल में पंजीकरण के चिकित्सा प्रैक्टिस करने वाले 10 फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की है। बिना लाइसेंस चिकित्सा का अभ्यास करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।नक्शे दे
पुलिस के अनुसार ये फर्जी डॉक्टर भांडुप, मानखुर्द, कुर्ला, जोगेश्वरी, बोरीवली और दहिसर सहित विभिन्न इलाकों में क्लीनिक चला रहे थे। उनके क्लीनिकों से एक्सपायर्ड यूनानी और आयुर्वेदिक दवाएं भी बरामद हुईं। आरोप है कि वे मुख्य रूप से यौन रोगों से पीड़ित लोगों का इलाज करते थे और उनसे भारी फीस वसूलते थे।डॉक्टर खोजें क्राइम ब्रांच की यूनिट-7 को इन फर्जी डॉक्टरों के बारे में जानकारी मिली थी। इसके बाद कई क्लीनिकों पर छापेमारी की गई। इनमें से अधिकांश क्लीनिक घनी झुग्गी-बस्तियों वाले इलाकों में स्थित थे।
पुलिस के मुताबिक भांडुप स्थित संतोष हेल्थ क्लिनिक को शेख मोहम्मद अनवर मोहम्मद असलम और मोहम्मद नबी हुसैन मोहम्मद फरीद शेख चला रहे थे। भांडुप के विनायक हेल्थ क्लिनिक का संचालन इमरान अब्दुल जब्बार खान कर रहा था। जोगेश्वरी के हमदम अस्पताल से दयाशंकर सिंह और जुनैद सिद्दीकी, जबकि कोहिनूर अस्पताल से शाहबुद्दीन शेख जुड़ा था। इसी तरह बोरिवली के अंकुश आयुर्वेदिक अस्पताल में डॉ. नावेद खान और डॉ. राशिद बेग, दहिसर के दीपक हर्बल हेल्थकेयर क्लिनिक में राशिद शेख और मानखुर्द के समर्थ आयुर्वेदिक अस्पताल में निहाल शेख के खिलाफ कार्रवाई की गई।
रिपोर्टर : मोहम्मद सलीम

No Previous Comments found.