तेज बारिश और अंधड़ के कारण गोपाल सिंह पुत्र कलुआ राम का मकान अचानक भरभराकर गिर गया

नदबई : क्षतिग्रस्त हुआ मकान : भरतपुर जिले में नदबई क्षेत्र के होंता गांव में बीती रात्रि तेज बारिश और अंधड़ के कारण गोपाल सिंह पुत्र कलुआ राम का मकान अचानक भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि हादसे से पहले परिवार के सभी सदस्य घर से बाहर निकल गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

प्राप्त जानकारी अनुसार मकान गिरने से घर में रखा सामान मलबे में दब गया। हादसे में एक कूलर,पंखा तथा रोजमर्रा के उपयोग का घरेलू क़ीमती सामान क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद परिवार के सामने रहने और दैनिक जरूरतों की समस्या खड़ी हो गई है।

प्राप्त जानकारी अनुसार ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता एवं राहत उपलब्ध कराने की मांग की है। घटना की सूचना मिलने पर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर परिवार की मदद की और मलबा हटाने में सहयोग किया था।
रिपोटर : अमित चौधरी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.