सांसद चौधरी ने प्रदेश संगठन महामंत्री से की सौजन्य भेंट, नवीन दायित्व की दी बधाई

नर्मदापुरम - होशंगाबाद नरसिंहपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी ने आज भोपाल स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री माननीय श्री चंद्रशेखर तिवारी जी से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर सांसद श्री चौधरी ने उन्हें मध्यप्रदेश में संगठन महामंत्री का नवीन दायित्व मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि श्री चंद्रशेखर तिवारी जी एक अनुभवी, कर्मठ एवं समर्पित संगठनकर्ता हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्णकालिक प्रचारक के रूप में उनके कार्य और राजस्थान एवं तेलंगाना जैसे राज्यों में संगठन महामंत्री के दायित्व का निर्वहन करने का उनका व्यापक अनुभव निश्चित ही मध्यप्रदेश भाजपा संगठन के लिए महत्वपूर्ण सिद्ध होगा।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री तिवारी जी के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, उत्साह और सेवा भाव का संचार होगा। सांसद श्री चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ताओं, सुदृढ़ विचारधारा और राष्ट्रसेवा के संकल्प में निहित है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए संगठन की मजबूती और जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने श्री चंद्रशेखर तिवारी जी के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास जताया कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन से मध्यप्रदेश भाजपा संगठन नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।

रिपोर्टर - संतोष सिंह चंदेल

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.