दीपावली के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मावा मिठाई और नमकीन के सैंपल जांच के लिए भेजे

नर्मदापुरम : आगामी दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए आम नागरिकों को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने तथा खाद्य पदार्थों में मिलावट पर रोक लगाने के उद्देश्य से प्रशासनिक टीम द्वारा शहर के खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान टीम ने राजस्थान मिष्ठान भंडार एवं साईं इंडस्ट्री की नमकीन-ब्रेड फैक्ट्री का जायजा लिया। अधिकारियों ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, प्रतिष्ठानों में स्वच्छता तथा खाद्य सामग्री के भंडारण की व्यवस्था का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मावा, मिठाई, नमकीन सहित अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए। इन सैंपलों को जांच के लिए भोपाल भेजा गया है, ताकि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की जा सके। निरीक्षण दल में सिटी मजिस्ट्रेट सुश्री सीमा बड़ोले, तहसीलदार नगर  सुनील शर्मा, फूड सेफ्टी ऑफिसर  बी.एस. धाकड़ एवं उनकी टीम उपस्थित रही।
 रिपोर्टर : संतोष सिंह चंदेल

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.