NBAGR की नई सूची में गाय, भैंस, भेड़-बकरी और बत्तख की नई नस्लें

राष्ट्रीय पशु आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो (NBAGR), करनाल ने मुर्गी, भेड़-बकरी, गाय-भैंस और बत्तख की 16 नई नस्लें पंजीकृत की हैं। इनमें 6 बत्तखों की नस्लें शामिल हैं, जो अंडे देती हैं। ये बत्तख असम, मणिपुर और ओडिशा की हैं। इसके अलावा चार गायें और एक-एक भेड़ व बकरी भी सूची में शामिल हैं।

इस बार झारखंड की मुर्गी को भी पंजीकृत किया गया है, जो विशेष रूप से मीट उत्पादन के लिए पाली जाती है। साथ ही नागालैंड के मिथुन को भी रजिस्टर्ड किया गया है। ब्यूरो की इस नई सूची के बाद देश में पंजीकृत पशु-पक्षियों की संख्या बढ़ गई है।

NBAGR का काम:

NBAGR देश में नई पशु नस्लों को पंजीकृत करता है। गोट, शीप, बफैलो और एवियन रिसर्च सेंटर जैसे संस्थान भेड़-बकरी और गाय-भैंस पर अध्ययन कर रिपोर्ट भेजते हैं। इसके बाद ब्यूरो सभी मानकों के आधार पर जांच और मूल्यांकन करने के बाद नस्ल को रजिस्टर्ड करता है।

पंजीकृत गाय-भैंस और भेड़-बकरी

1. रोहिलखंडी गाय:
उत्तर प्रदेश के बरेली, बदायूं और पीलीभीत में पाली जाती है। रंग मुख्यतः सफेद और ग्रे, सींग ऊपर की ओर मुड़े और नुकीले। लंबी पूंछ वाली।

2. मेदिनी बैल:
झारखंड के पलामू, लातेहार और गढ़वा जिलों में पाए जाते हैं। मुख्य रूप से बोझा ढोने के लिए। रंग ग्रे, कूबड़ कंधे के आगे।

3. करण फ्राइज गाय (सिंथेटिक):
ICAR-NDRI द्वारा विकसित। हरियाणा के करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, कैथल, जींद और यमुना नगर में पाली जाती है। होलस्टीन फ्राइजियन और थारपारकर नस्लों के क्रॉस से तैयार।

4. वृंदावनी गाय (सिंथेटिक):
ICAR-IVRI, बरेली द्वारा विकसित। बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और बदायूं में पाली जाती है। HF, हरियाना, जर्सी और ब्राउन स्विस नस्लों के क्रॉस से तैयार। रंग मुख्यतः भूरा।

5. मेलघाटी भैंस:
महाराष्ट्र के अमरावती जिले के मेलघाट क्षेत्र में पाई जाती है। रंग काला और बालदार, माथा गुंबद जैसा चौड़ा, चेहरा लंबा-पतला।

6. पलामू बकरी:
झारखंड के पलामू, लातेहार और गढ़वा जिलों में पाई जाती हैं। लंबी, बेलनाकार, गहरा भूरा या काला रंग। मीट के लिए पाली जाती है।

7. उदयपुरी बकरी:
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल की नस्ल। मीडियम साइज़, कॉम्पैक्ट और बालदार। टैन रंग के कोट पर काली धारी, लटके हुए कान।

8. अविनशान भेड़ (सिंथेटिक):
ICAR-CSWRI द्वारा विकसित। ज्यादा बच्चे और दूध देने वाली। गारोल, मालपुरा और पाटनवाड़ी नस्लों के मिश्रण से तैयार। मीडियम-से-बड़ी मटन टाइप, चेहरे का रंग हल्का भूरे से गहरा, शरीर का रंग ऑफ व्हाइट और क्रीम।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.