रोमांच के रंग, ऊर्जा की तरंग: प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में हुआ विक्ट्री एडवेंचर

आगरा के प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में गुरुवार को “विक्ट्री स्पोर्ट्स एडवेंचर एक्टिविटी” का आयोजन किया गया। इस रोमांचकारी कार्यक्रम में नर्सरी से 11वीं तक के 337 छात्रों ने भाग लिया। शिविर का उद्देश्य बच्चों में शारीरिक कौशल, आत्मविश्वास और टीमवर्क को बढ़ावा देना था। उद्घाटन कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता और प्रधानाचार्य अरविंद श्रीवास्तव ने किया। शिविर में जिप लाइन, कमांडो नेट, बर्मा ब्रिज, कमांडो क्रॉल जैसी रोमांचकारी गतिविधियाँ आयोजित की गईं। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण और सहयोगी कर्मचारियों के योगदान से यह कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.