तिलकवाड़ा में जश्ने सिद्दीके अकबर के अवसर पर भव्य जलसे का आयोजन||

नर्मदा जिले के तिलकवाड़ा में जश्ने सिद्दीके अकबर के अवसर पर भव्य जलसे का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मुस्लिम बिरादरी के लोग शामिल हुए। बड़ौदा से पधारे हजरत मौलाना ताजुद्दीन अशरफी साहब मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन हजरत सैयद शादाब अली साहब और हजरत सैयद सलाउद्दीन साहब की अगुवाई में किया गया। जलसे के दौरान नात शरीफ पेश की गईं और इस्लाम, पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब तथा सहाबा-ए-कराम के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। मुख्य वक्ता ने गरीबों की मदद, आपसी भाईचारा, कौमी एकता और सभी धर्मों के सम्मान का संदेश दिया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.