अमौर में सड़क निर्माण को लेकर बवाल ||
पूर्णिया जिले के अमौर नगर पंचायत क्षेत्र में SH-99 सड़क निर्माण को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि BSRDCL के संवेदक द्वारा बिना किसी कानूनी भूमि अधिग्रहण के उनकी निजी जमीन पर जबरन सड़क का निर्माण किया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार मौजा अमौर के कई खाता और खेसरा नंबरों में दर्ज जमीन उनका व्यक्तिगत स्वामित्व है, बावजूद इसके ठेकेदार द्वारा कार्य जारी रखा गया है।

No Previous Comments found.