शमशान और तालाब की भूमि को निजी संपत्ति बनाकर अवैध कब्जा करने का प्रयास
मुरादाबाद के बिलारी नगर पालिका परिषद क्षेत्र में शाहबाद रोड स्थित शमशान घाट एवं तालाब की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। गाटा संख्या 784, जो पुराने खसरा अभिलेखों में मरघट व तालाब के रूप में दर्ज है और वर्तमान में वाल्मीकि समाज के शमशान घाट के रूप में उपयोग में है, उस पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा करने का प्रयास किया गया। आरोप है कि इस पूरे मामले में हल्का लेखपाल की भूमिका संदिग्ध रही है। 14 दिसंबर को लेखपाल को कब्जाधारियों के साथ मौके पर देखा गया, जिसके बाद पुलिस को शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पहुंचना पड़ा। वाल्मीकि समाज के लोगों ने 15 दिसंबर को उप जिलाधिकारी को शिकायत देकर अवैध कब्जा हटाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

No Previous Comments found.