दुर्ग जिला सहकारी केंद्रीय बैंक: प्रीतपाल बेलचंदन ने संभाला अध्यक्ष पद ||
दुर्ग जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नव नियुक्त अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन ने आज विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। समारोह में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और सहकारी क्षेत्र से जुड़े लोग उपस्थित रहे। प्रीतपाल बेलचंदन ने कहा कि अविभाजित दुर्ग जिला—दुर्ग, बालोद और बेमेतरा—के किसानों और सहकारी समितियों के हितों की रक्षा और उनकी उन्नति उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सहकारिता को सशक्त माध्यम बनाकर किसानों की आर्थिक मजबूती के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

No Previous Comments found.