पूर्व नपा अध्यक्ष व भाजपा जिला उपाध्यक्ष नटवर ताम्रकार का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया |

भिलाई के अहिवारा में भूतपूर्व नगर पालिका अध्यक्ष और वर्तमान भाजपा जिला उपाध्यक्ष नटवर ताम्रकार का जन्मदिन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, व्यापारी संगठनों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं और उनके दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की गई। उपस्थित वक्ताओं ने उनके सामाजिक और राजनीतिक योगदान की सराहना की और उन्हें भाजपा का सशक्त स्तंभ बताया।

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.