सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुन्नारदेव में गर्भवती महिला ने चार बच्चों को दिया जन्म ||

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुन्नारदेव में ग्राम रोरा ढेकनी माल निवासी गुनों पति जगर सिंह ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। सुरक्षित प्रसव के दौरान महिला ने तीन बेटियों और एक बेटे को जन्म दिया। प्रसव के बाद मां और बच्चे स्वस्थ हैं, जबकि एक नवजात कमजोर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इस सफल प्रसव में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. नगवंशी, डॉ. रोमा मूलचंदानी, स्टाफ नर्स मोनिका दास और सुषमा आहके का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.