गयाजी में बांग्लादेश के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, हिंदू संगठनों ने फूंका पुतला
बिहार के गयाजी में विश्व हिंदू परिषद और अन्य हिंदू संगठनों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचार और दीपु चंद्र दास की हत्या के विरोध में आक्रोश मार्च निकाला। आजाद पार्क से शुरू हुआ यह मार्च टावर चौक पहुंचा, जहां बांग्लादेशी प्रमुख यूनुस का पुतला फूंका गया। प्रदर्शनकारियों ने भारत सरकार से बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और कड़ी कार्रवाई की मांग की।

No Previous Comments found.