रेवाड़ी: नर्सिंग कॉलेज की हेड गर्ल ने प्राचार्य पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया

हरियाणा के रेवाड़ी जिले के नर्सिंग कॉलेज में हेड गर्ल स्टूडेंट ने प्राचार्य पर छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया है। 22 दिसंबर को अपनी तबीयत खराब होने पर छात्रा दवाई लेने के लिए प्राचार्य के पास गई थी। छात्रा के अनुसार, रास्ते में प्राचार्य ने हाथ पकड़कर छेड़छाड़ शुरू कर दी और विरोध करने पर गालियां दीं। उसने करियर खत्म करने की धमकी भी दी। पीड़ित छात्रा के समर्थन में कॉलेज की अन्य छात्राएं भी सामने आईं। उनका कहना है कि प्राचार्य पहले भी ऐसी बदतमीजी कर चुका है। छात्राओं ने कहा कि कॉलेज में सुरक्षा बेहद कमजोर है, न सीसीटीवी हैं और न ही पर्याप्त वार्डन व्यवस्था। केवल एक गार्ड है, जो अक्सर शराब के नशे में रहता है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.